फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India U19 vs Ireland U19: भारत और आयरलैंड कल होंगे आमने-सामने, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 18 Jan 2022 07:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीजन में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर कायम है। यश धुल की अगुवाई में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 45 रनों से शिकस्त दी थी। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को अब आयरलैंड से अगली चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
भारत U19 बनाम आयरलैंड U19 लाइव प्रसारण - फोटो : twitter@Cricketworldcup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीजन में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर कायम है। यश धुल की अगुवाई में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में 45 रनों से शिकस्त दी थी। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को अब आयरलैंड से अगली चुनौती मिलेगी। दोनों टीमों के बीच बुधवार को यह मुकाबला खेला जाएगा जिसे जीतने के साथ ही टीम इंडिया अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर लेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और आयरलैंड का मैच? 

भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला आयरलैंड के साथ 19 जनवरी को बुधवार के दिन खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड का मैच?

भारत और आयरलैंड का मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्क्वॉड: 

यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान

रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, अमृत राज उपाध्याय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें