पहली बार अंडर-9 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की। बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मनाते हुए मैदान में गए और उस दौरान उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों के पास पहुंचकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया और उकसाने लगे।
इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी उसपर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद बीच मैदान ही दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। इसके बाद वहां मौजूद अंपायर ने खिलाड़ियों को एक-दूसरे से अलग किया। यह पहली बार नहीं है, जब बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ऐसा किया हो। पहले भी कर चुके हैं बांग्लादेशी क्रिकेटर अभद्रता कर चुके हैं।
- एक दिन पहले रावलपिंडी टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर अली को आउट करने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अबु जायद ने अपशब्द कहे। आईसीसी ने उन्हें चेतावनी के साथ एक डीमेरिट अंक दिया है।
- निदहास ट्रॉफी मार्च 2018 में श्रीलंका को हराने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने नागिन डांस किया था। प्रेमदासा स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया। तात्कालीन कप्तान शाकिब अल हसन अधिकारियों से भी भिड़ गए जिससे कुछ देर मैच भी रुका था। बेंच पर बैठे खिलाड़ियों ने भी अभद्रता की।
- शब्बीर रहमान ने 2018 जनवरी में घरेलू मैच के दौरान एक दर्शक की पिटाई कर दी थी। इस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनका अनुबंध समाप्त कर दिया था
- जब भारतीय टीम 2016 में टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गया तो बांग्लादेशी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट कर कहा कि बड़ी खुशी मिली, भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई।
- 2016 में एशिया कप के दौरान एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के हाथ में महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर पकड़ा दिया था। यह एक बांग्लादेशी फैन की शर्मनाक हरकत थी। इसकी काफी आलोचना हुई थी।
- बांग्लादेशी मीडिया ने भी 2015 में भारतीय टीम का तिरस्कार किया था। उस समय भारतीय बल्लेबाजों को बांग्लादेशी पेसर मुस्ताफिजुर रहमान का सामना करने में मुश्किल आ रही थी। एक बांग्लादेशी अखबार ने भारतीय खिलाड़ियों की आधा सिर मुंडी फोटो छापी थी जिसमें लिखा था कि यह मुस्ताफिजुर के कटर का असर है।
- 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने आउट होने के बाद पवेलियन से पहले अपनी जांघ की ओर और फिर कैमरे की ओर इशारा किया था। शाकिब पर 3 वनडे का बैन और 3 लाख टका जुर्माना लगाया गया था।