वर्ष 2013 के बाद अंडर-19 स्तर पर इन दोनों टीमों के बीच जो पांच मैच खेले गए, उनमें से चार मैच भारत ने जीते जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे नजर आती है। उसके पास ओपनर यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना और कप्तान प्रियम गर्ग के रूप में उपयोगी बल्लेबाज हैं।
गेंदबाजी विभाग में उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर है। ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान मैकेंजी हार्वे अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में 65 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में कोनोर सुली हैं।