फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी? PCB को मनाने की कोशिश में जुटा ICC, दिया ऑफर

Mon, 25 Nov 2024 08:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीसीबी को गतिरोध समाप्त करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा- पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। हालांकि, अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की। बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी हाइब्रिड मॉडल के लिए इनकार कर चुका है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए आईसीसी तमाम कोशिशें कर रहा है। अब खबर आई है कि आईसीसी ने पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी भरने के लिए खास ऑफर दिया है। 
विज्ञापन

आईसीसी ने दिया पीसीबी को ऑफर?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीसीबी को गतिरोध समाप्त करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा- पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है। इसलिए अब गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन

कल हो सकती है बैठक
सूत्र ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार को आईसीसी चैंपियंस ट्ऱॉफी पर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर सकती है। उन्होंने कहा, संभावना है कि कल (मंगलवार) तक बोर्ड प्रतिनिधियों की वर्चुअल चर्चा के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन और प्ररूप को लेकर चीजें काफी हद तक साफ हो जाएंगी।

हालांकि, पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार (23 नवंबर) को पीटीआई से कहा था कि उन्हें अब तक इस बैठक के लिए कोई जानकारी नहीं मिली है।  सूत्र ने कहा- हमें आईसीसी से हमारे, बीसीसीआई और आईसीसी के बीच किसी भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्र ने आगे बताया कि अब तक पीसीबी को आईसीसी की तरफ से उस ईमेल का जवाब नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने भारत से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के कारण पूछे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें