फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : प्रशंसकों के लिए आईसीसी ने लिया अहम फैसला, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उठाया बड़ा कदम

Wed, 05 Jun 2024 08:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत बुधवार को यहां नासाउ काउंटी स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप का अपना शुरुआती ग्रुप-ए मैच खेलेगा और रविवार को उसी स्थान पर पाकिस्तान से भिड़ेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है और बुधवार को भारत अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद भारत का सामना रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक अहम फैसला लिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सहित कुछ प्रमुख टी20 विश्व कप के मैचों के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

आईसीसी ने कहा कि वह टेक्सास और फ्लोरिडा में होने वाले मुकाबलों के लिए अन्य श्रेणियों में भी अधिक टिकट उपलब्ध कराएगा, जो न्यूयॉर्क के अलावा दो अन्य स्थल हैं जो अमेरिका में टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। भारत बुधवार को यहां नासाउ काउंटी स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप का अपना शुरुआती ग्रुप-ए मैच खेलेगा और रविवार को उसी स्थान पर पाकिस्तान से भिड़ेगा।

आईसीसी ने लिया अहम निर्णय
आईसीसी ने एक बयान में कहा, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के रोमांचक शुरुआती सप्ताहांत के बाद पूरे टूर्नामेंट के लिए अंतिम बार अतिरिक्त टिकट जारी किए गए हैं। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के कई बड़े मैचों के लिए अतिरिक्त सामान्य प्रवेश टिकटों को जारी किया गया है जिसमें नौ जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भी शामिल है। आईसीसी ने अतिरिक्त टिकट जारी करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है कि अधिक से अधिक प्रशंसक इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन

टूर्नामेंट को लेकर दिखी ज्यादा दिलचस्पी
आईसीसी ने भले ही टूर्नामेंट के लिए अतिरिक्त टिकट जारी करने का फैसला किया है, लेकिन अमेरिका में इसे लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिखाई नहीं दी है। अमेरिका में टी20 विश्व कप के अब तक दो मैच खेले गए, लेकिन प्रशंसकों में इस टूर्नामेंट को लेकर कोई खास जोश देखने नहीं मिला है। क्रिकेट के स्टेडियम भी उस कदर भरे हुए नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें