फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: केन विलियमसन को पछाड़ स्मिथ बने नंबर-1, जानिए विराट कहां पहुंचे

Wed, 16 Jun 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (814 रेटिंग अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली (814 रेटिंग अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए। बता दें कि स्मिथ से पहले नंबर एक पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे। मगर चोटिल होने के कारण विलियमसन (886 रेटिंग अंक) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे, जिससे वह स्मिथ से पांच रेटिंग अंक खिसक गए और बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। स्मिथ के 891 रेटिंग अंक हैं।

विज्ञापन

 


टॉप 10 में शामिल अन्य भारतीयों में कोहली के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (747 अंक) और स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (747 अंक) मौजूद हैं जिन्होंने अपना संयुक्त छठा स्थान बरकरार रखा है। बता दें कि स्मिथ ने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया।

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (850 अंक) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं। वह शीर्ष 10 गेंदबाजों में एकमात्र भारतीय भी हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 412 रेटिंग अंक से शीर्ष पर बरकरार हैं। भारत के रविंद्र जडेजा (386 अंक) और अश्विन (353 अंक) क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 307 अंक और 64वें स्थान पर पहुंचे जबकि एजाज पटेल ने भी करियर के अभी तक सर्वाधिक 323 अंक जुटाए। डेवोन कॉन्वे ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी, जिससे वह संयुक्त 61वें स्थान पर हैं। इस रैंकिंग अपडेट में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भी शामिल है। क्विंटन डिकॉक इससे चेतेश्वर पुजारा के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें