वही, गेंदबाजी की रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 83वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सूची में नंबर एक पर मौजूद तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा हासिल की सबसे ज्यादा 914 रेटिंग दर्ज कर दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी कर ली है।
इंग्लैंड के सीनियर गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स दो-दो पायदान के फायदे से क्रमश 14वें और 27वें नंबर पर आ गए हैं। स्पिनर जैक लीच 8 पायदान के फायदे से 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय नौ पायदान आगे बढ़कर 36वें नंबर पर पहुंचे हैं। कीवी स्पिनर एजाज पटेल को 14 अंको का भारी फायदा हुआ है और वो 61वें स्थान पर हैं।
भारत की नंबर एक रैंकिंग को खतरा
भारत को वेस्ट इंडीज से आगामी टेस्ट सीरीज में 0-1 से हारने पर भी अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है। इससे भारत के अंकों की संख्या 108 हो जाएगी। इस परिणाम पर वेस्ट इंडीज 88 अंकों के साथ पाकिस्तान से ऊपर 7वें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत अभी 113 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद न्यूजीलैंड (111) और दक्षिण अफ्रीका (108) का नंबर आता है।