ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम
- फोटो : पीटीआई
वहीं अपडेट के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में कई बदलाव हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया (278) 2011 के बाद शुरू की गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहली बार शीर्ष पर पहुंचा है। पाकिस्तान ने जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था और 27 महीने तक इसी स्थान पर रहने के बाद 260 अंक से अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड 268 अंक से दूसरे और एक पायदान का फायदा हासिल करने के बाद भारत उससे दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर है।