फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बजा कप्तान कोहली का डंका, टीम इंडिया और विराट दोनों ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप

Thu, 01 Nov 2018 08:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली और उनकी भारतीय टीम ने गुरूवार को ताजा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। भारत ने हाल में आठवीं रैंकिंग की वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था जिससे उनके 116 अंक हो गये हैं जो दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से 10 ज्यादा हैं। 

विज्ञापन


कोहली 935 अंक से ऑस्ट्रेलिया के निलंबित स्टीव स्मिथ (910 अंक) से पूरे 25 अंक आगे हैं। चेतेश्वर पुजारा 765 अंक से छठे स्थान पर हैं। बांग्लादेश को दो दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है।

इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच के लिये गाले रवाना होगी जबकि संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज को हटाकर आठवें स्थान पर पहुंच सकती है लेकिन इसके लिये उन्हें चारों टेस्ट मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड की टीम भी दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है और इसके लिये उसे श्रृंखला जीतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें