फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाकिया अंदाज में विराट ने 'सर जडेजा' को दी बधाई 

Tue, 08 Aug 2017 06:29 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा - फोटो : india today
विज्ञापन
आईसीसी की टेस्ट रै‌किंग में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जडेजा को इस उपलब्धि पर कप्तान विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में बधाई दी है। विराट ने ट्विटर में लिखा- दुनिया में नंबर एक ऑलराउंडर बनने पर हमारे तलवार बाज मिस्टर जडेजा को एक बड़ी बधाई। विराट ने आगे लिखा, वेल डन जड्डू। 
विज्ञापन

  Big Congratulations to our sword master Mr Jadeja for becoming the Number 1 test all rounder with @ashwinravi99. Well done Jaddu! @imjadeja😊 — Virat Kohli (@imVkohli) August 8, 2017

आखिर विराट ने जडेजा को तलवार बाज क्यों कहा 

रविंद्र जडेजा टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाने के बाद अक्सर बैट को तलवार की तरह घुमाकर जश्न मनाते हैं। इसी जश्न को याद करते हुए विराट कोहली ने जडेजा को तलवार बाज कहा है। वैसे कमेंटरी के दौरान सुनील गावस्कर ने एक बार कहा था कि जडेजा अक्सर अर्धशतक बनाने के बाद अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमाते हैं। जब कभी वह शतक बनाएंगे तो वह इस जश्न को किस तरह मनाएंगे? दूसरे कमेंटर ने इस पर कहा कि वह अर्धशतक में एक बैट तो शतक बनने पर दूसरे साथी बल्लेबाज का बैट लेकर दोनों हाथ से तलवार बाजी करते हुए जश्न मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें