फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Ranking: अश्विन गेंदबाजों और ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जडेजा को दो पायदान का नुकसान

Wed, 08 Dec 2021 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में वो पहले ही दूसरे पायदान पर थे। 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अश्विन टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले ही दूसरे स्थान पर मौजूद थे। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं। वहीं वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर टेस्ट में दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 70 रन बनाए थे और 14 विकेट भी अपने नाम किए थे। अश्विन इस सीरीज में भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे। 
विज्ञापन


अश्विन के साथी रवींद्र जडेजा इस सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेले थे। उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ा है और जडेजा दो पायदान नीचे आकर ऑलराउंडर की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में टॉप 10 गेंदबाजों में अश्विन के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। बुमराह 10वें स्थान पर बने हुए हैं। 

रोहित और कोहली भी टॉप 10 में शामिल
बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा पांचवें और भारतीय कप्तान विराट कोहली छठवें पायदान पर बने हुए हैं। रोहित इस सीरीज में नहीं खेले थे और विराट ने सिर्फ दूसरे मैच में हिस्सा लिया था। हालांकि दूसरे मैच में भी विराट कुछ खास नहीं कर पाए थे। गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अश्विन कमिंस से ज्यादा पीछे नहीं हैं। अश्विन के पास 883 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि कमिंस के पास 908 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं ऑलराउंडर की रैंकिंग में अश्विन के पास 360 रेटिंग प्वाइंट हैं और होल्डर के पाल 382 रेटिंग प्वाइंट हैं। 
विज्ञापन


मयंक को 31 और गिल को 22 पायदान का फायदा
इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल को 31 स्थान का फायदा हुआ है और वो 11वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। वहीं शुभमन गिल को 22 पायदान का फायदा हुआ है और वो 46वें स्थान पर आ चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपने टेस्ट करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर 66वें पायदान पर हैं। वहीं रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें