अभिषेक की बादशहत बरकरार, ईशान की शीर्ष-5 में एंट्री
टी20 के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो स्थान का फायदा हुआ है), श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, भारत के ईशान किशन पांचवें (तीन स्थान का फायदा हुआ है), भारत के सूर्यकुमार यादव छठे, भारत के तिलक वर्मा सातवें (तीन स्थान का नुकसान हुआ है), इंग्लैंड के जोस बटलर आठवें (एक स्थान का नुकसान), दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस स्थान का फायदा हुआ है), और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट दसवें स्थान पर हैं। इस विश्व कप में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है। इसके बावजूद वह शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, शीर्ष-पांच में ईशान किशन की एंट्री हो गई है।
टी20 रैंकिंग में शीर्ष-10 बल्लेबाज
| टीम |
बल्लेबाज |
रेटिंग |
| भारत |
अभिषेक शर्मा |
877 |
| इंग्लैंड |
फिल सॉल्ट |
815 |
| पाकिस्तान |
साहिबजादा फरहान |
810 |
| श्रीलंका |
पाथुम निसांका |
789 |
| भारत |
ईशान किशन |
742 |
| भारत |
सूर्यकुमार यादव |
740 |
| भारत |
तिलक वर्मा |
730 |
| इंग्लैंड |
जोस बटलर |
725 |
| दक्षिण अफ्रीका |
डेवाल्ड ब्रेविस |
724 |
| न्यूजीलैंड |
टिम सीफर्ट |
715 |
वरुण शीर्ष पर बरकरार
टी20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है। ताजा रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने 21 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद चौथे स्थान पर हैं।
पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को दो स्थान का नुकसान हुआ है। अबरार पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने भी बड़ी छलांग लगाई है। फोर्ड ने 23 स्थान की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में एंट्री की है और सातवां स्थान हासिल किया है।
टी20 रैंकिंग में शीर्ष-10 गेंदबाज
| टीम |
खिलाड़ी |
रेटिंग |
| भारत |
वरुण चक्रवर्ती |
790 |
| अफगानिस्तान |
राशिद खान |
753 |
| दक्षिण अफ्रीका |
कॉर्बिन बॉश |
731 |
| इंग्लैंड |
आदिल राशिद |
716 |
| पाकिस्तान |
अबरार अहमद |
712 |
| ऑस्ट्रेलिया |
एडम जम्पा |
682 |
| वेस्टइंडीज |
मैथ्यू फोर्ड |
679 |
| भारत |
जसप्रीत बुमराह |
669 |
| बांग्लादेश |
मुस्तफिजुर रहमान |
665 |
| श्रीलंका |
वानिंदु हसरंगा |
664 |