वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिग में भारतीय कप्तान विराट कोहली (747 रेटिंग) और केएल राहुल (728 रेटिंग) क्रमशः पांचवें व छठे स्थान पर बरकरार हैं। रोहित शर्मा 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि शिखर धवन 38 गेंद में 46 रन की पारी की बदौलत 29वें स्थान पर पहुंच गए। उधर, वन-डे रैंकिग में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 10 में बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह एकमात्र भारतीय हैंजो शीर्ष 10 में शामिल हैं। बुमराह (679 रेटिंग) सातवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (709 रेटिंग) को जबरदस्त फायदा हुआ है। वह पांच स्थानों की बढ़त के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वन-डे गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (737 रेटिंग) पहले स्थान पर हैं।वहीं, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एकमात्र भारतीय हैं जो नौवें पायदान पर हैं।