हजरतुल्लाह को अफगानिस्तान की आयरलैंड पर सीरीज में 3-0 की जीत के दौरान कुल 204 रन बनाने से 31 पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। इसमें उन्होंने नाबाद 162 रन की पारी भी खेली जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
ऑस्ट्रेलिया के लिये डार्सी शॉर्ट को आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गये जबकि नाथन कूल्टर नाइल गेंदबाजों की सूची में चार पायदान ऊपर चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने भारत के खिलाफ चार विकेट चटकाये थे जिसमें पहले मैच में 26 रन में तीन विकेट झटकाना भी शामिल था जिससे वह मैन आफ द मैच रहे थे।
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 12 पायदान की छलांग से 30वें जबकि उस्मान गनी 25 पायदान के फायदे से 79वें स्थान पर पहुंच गए। आईसीसी पुरूष टी-20 टीम रैंकिंग में भारत ने अपना दूसरा स्थान कायम रखा है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है और वह भारत से केवल दो अंक के अंतर पर है। अफगानिस्तान और आयरलैंड ने अपना क्रमश: आठवां और 17वां स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान की टीम 135 अंक लेकर भारत से 13 अंक ऊपर शीर्ष पर काबिज है।
ताजा टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान पहले स्थान और भारत दूसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की वजह से दो अंकों का नुकसान हुआ है। भारत 124 से 122 अंक पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ भारत से सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 118 से 120 अंक पर पहुंच गया है।
रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय 118 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। इतने ही अंक लेकर इंग्लैंड की टीम पांचवें नंबर पर है। इनपुट-भाषा