ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 92 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाने वाले डेवोन कॉन्वे को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह दूसरे पायदान पर हैं। कॉन्वे के पास रिजवान को हटाकर टॉप टी20 बल्लेबाज बनने का भी मौका है। कॉन्वे के पास 831 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पहले पायदान पर काबिज मोहम्मद रिजवान के पास 849 रेटिंग प्वाइंट हैं। कॉन्वे ने फिन एलेन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी और इसी वजह से न्यूजीलैंड की टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रही।
कॉन्वे ने भारत के सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के बाबर आजम और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को पीछे छोड़ दिया है। अब वह मोहम्मद रिजवान के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के फिन एलेन को भी 17 पायदान का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर आ चुके हैं।