फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Rankings: शेफाली वर्मा की बादशाहत कायम, जानिए टॉप-10 में और कितने भारतीय

Tue, 01 Jun 2021 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा की बादशाहत कायम है। वह शीर्ष पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा की बादशाहत कायम है। वह शीर्ष पर बनी हुई हैं। वहीं, कैथरीन ब्रायस शीर्ष -10 में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

विज्ञापन


शेफाली के नाम 776 रेटिंग अंक हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) और मेग लैनिंग (709) से काफी अधिक हैं। भारत की टी-20 उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर हैं जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में तीसरी भारतीय बल्लेबाज हैं।
 

इस रैंकिंग का मुख्य आकर्षण स्कॉटलैंड की हरफनमौला कैथरीन हैं। वह आयरलैंड के खिलाफ चार मैचों की टी-20 श्रृंखला में अपनी टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। स्कॉटलैंड की टीम हालांकि यह श्रृंखला 1-3 से हार गई। गेंदबाजों की सूची में शीर्ष दस में दो भारतीय गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा छठे और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव सातवें स्थान पर हैं। दीप्ति के 705 जबकि राधा के 702 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें