फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 Rankings: केएल राहुल दूसरे स्थान पर पहुंचे, जानें कोहली का क्या हाल?

Mon, 15 Feb 2021 04:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
विराट कोहली, केएल राहुल - फोटो : social media
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की। आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन


राहुल के 816 अंक हैं और वह इंग्लैंड के डाविड मलान (915 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। कोहली के 697 रेटिंग अंक हैं। आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच (808) भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (801) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। 

बल्लेबाजों की सूची में भारत से केवल राहुल और कोहली ही शीर्ष 10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और आलराउंडर की सूची में शीर्ष 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। यह रैंकिंग पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 श्रृंखला के बाद जारी की गई। पाकिस्तान ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। 
विज्ञापन


गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल की। अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं। इस श्रृंखला के बाद टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पाकिस्तान ने एक अंक हासिल किया लेकिन वह चौथे स्थान पर ही है। दक्षिण अफ्रीका ने एक अंक गंवाया लेकिन वह पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें