फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC टी-20 रैंकिंग: कुलदीप यादव की बल्ले-बल्ले, टॉप-5 में बनाई जगह, नंबर एक कौन?

Mon, 26 Nov 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज के बाद सोमवार को आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी हुई है। टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली। साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा भी कुलदीप की तरह पहली बार टॉप-5 में शामिल हुए।

विज्ञापन

  
मुशर्रफ ने पूछा था- धोनी को कहां से लाए हो? गांगुली बोले- वाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था, खींच लिया!

नई रैंकिंग से पहले कुलदीप 23वें पायदान पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला। अब वे टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वहीं जंपा भी 17 स्थान खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


VIDEO: धवन ने बच्चे को गोद में उठाया, मैन ऑफ द सीरीज मिलने के बाद ऐसे किया खुशी का इजहार


टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान और दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शादाब खान बने हुए हैं। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद चौथे नंबर पर हैं। दूसरे भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए बुरी खबर हैं।

विराट कोहली का जोरदार छक्का और बाउंड्री पर खड़े सुरक्षाकर्मी का शानदार कैच, VIDEO दिल जीत लेगा

विज्ञापन

चहल सात पायदान के नुकसान के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बिली स्टेनलेक भी पांच स्थान गिरकर 14वें नबंर पर आ गए हैं। उनके साथी एंड्रयू टाय 8 पायदान के नुकसान से 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम अपनी नंबर एक की पोजीशन पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड कॉलिन मुनरो हैं और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के फखर जमान चौथे नंबर पर पहुंचे हैं और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पांचवे नंबर पर टिके हैं। 

केएल राहुल छठे क्रम पर हैं तो रोहित शर्मा नौवें क्रम पर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के मैन ऑफ द सीरीज रहे शिखर धवन 11वें नंबर पर हैं और कप्तान विराट कोहली 14वें स्थान पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें