फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे से होकर निकलेगा भारतीय सरजमीं पर होने वाले अगले विश्व कप का रास्ता

Wed, 16 Dec 2020 06:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
ICC - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से 2020 में स्थगित हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और श्रृंखलाओं पर आईसीसी ने बड़ा फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सभी मैचों और सीरीज को लेकर नया कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के क्वालीफायर की मेजबानी जिम्बाब्वे को सौंपी गई है जो 18 जून से नौ जुलाई 2023 के बीच इन मैचों का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


मेजबान भारत और सात अन्य शीर्ष सुपर लीग टीमें अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले टूर्नामेंट के सीधे क्वालीफाई करेंगी। सुपर लीग की बाकी की पांच टीमें 2023 विश्व कप क्वालीफायर में खेलेंगी। इसमें लीग 2 से तीन सर्वश्रेष्ठ टीमें भी खेलेंगी।

आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटले ने बयान में कहा, ‘जब हमने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 को अक्टूबर-नवंबर 2023 में आयोजित करने का फैसला किया तो इससे हमें क्वालीफिकेशन प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी समय मिल गया। इससे हम टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमें सुनिश्चित करने के लिए मौके का अधिक से अधिक सदुपयोग कर सकते हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने 96 वनडे और 60 लिस्ट ए मैचों का फिर से कार्यक्रम तैयार करने के लिए अपने सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर काम किया है तथा हमारी प्रतियोगिताओं के भागीदारों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।’ आईसीसी ने इसके साथ विश्व लीग 2 और चैलेंज लीग का कार्यक्रम भी घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें