फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकवर्थ लुइस के नियम में आईसीसी ने किया बदलाव, आचार संहिता भी हुआ अपडेट

Sun, 30 Sep 2018 09:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएलएस
विज्ञापन

आईसीसी ने शनिवार को डकवर्थ लुईस पद्धति और इसकी आचार संहिता को अपडेट करने की घोषणा की जो 30 सितंबर से प्रभाव में आएगी। डकवर्थ लुईस पद्धति का नया संस्करण 2014 में शुरू किया गया था जो 700 वन-डे और 428 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिली सूचना पर आधारित है। आईसीसी ने कहा, फिर से पुष्टि हो गई है कि डीएलएस प्रणाली का एक संस्करण सभी प्रारूपों के लिए सही है।

विज्ञापन


क्रिकेट संचालन संस्था ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के मौजूदा अपराधों में नए अपराध भी शामिल किए हैं और कुछ मौजूदा अपराध में जुर्माने के स्तर को बदला है। इन नए अपराधों में लेवल दो, तीन में गेंद से छेड़छाड़ को छोड़कर धोखाधड़ी से अनुचित फायदा उठाने का प्रयास करना शामिल है।

लेवल तीन अपराध के लिए अधिकतम सजा को आठ निलंबन अंक से बढ़ाकर 12 निलंबन अंक (छह टेस्ट मैच या 12 वनडे के बराबर) कर दिया है। विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है।
विज्ञापन


आईसीसी ने मौजूदा खेल की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ये सभी बदलाव 30 सितंबर से प्रभावी होंगे। इस दिन किम्बरले में दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे के बीच पहला वनडे खेला जाएगा।



इस नए प्रारूप को लागू करने से पहले वन-डे (अंत के 20 ओवर) और टी-20 में रन बनाने के पैर्टन पर ध्यान में रखा गया है। इसमें पुरुष और महिला क्रिकेट के अलग-अलग स्कोरिंग पैटर्न पर भी गौर दिया गया है। शोध से पता चला है दोनों हालात (पुरुष और महिला क्रिकेट) में स्कोरिंग रेट अलग रही है जबकि विकेटों को स्थिति लगभग एक समान है इसलिए इस बात पर फैसला किया गया कि डीएलएस का एक ही प्रारुप दोनों जगह लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आईसीसी ने अपनी आचार संहिता में कुछ नए अपराधों को जगह दी है। इस सूची को दो जुलाई को डबलिन में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में मंजूरी मिली। लेवल-3 के अधिकतम उल्लंघन पर लगाए जाने वाले आठ प्रतिबंधित अंकों को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। आईसीसी विश्व कप अगले साल 2019 में खेला जाना है, इसलिए प्लेइंग कंडीशंस में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें