फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: शतक के बावजूद यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान, विराट कोहली को भी लगा झटका, बुमराह की बादशाहत बरकरार

Wed, 04 Dec 2024 03:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली को भी झटका लगा है। अब वह एक स्थान के नुकसान के साथ 14वें पायदान पर पहंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है।
विज्ञापन
यशस्वी-विराट-बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी के बावजूद यशस्वी जायसवाल को ताजा टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है। उनके अलावा विराट कोहली को भी झटका लगा है। अब वह एक स्थान के नुकसान के साथ 14वें पायदान पर पहंच गए हैं। टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। वह शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

जायसवाल और विराट को लगा झटका
भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। पर्थ में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शतकीय पारियां खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 161 रन की पारी खेली थी। वहीं, विराट कोहली ने 100* रन बनाए थे। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में जायसवाल 825 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। अब उनकी जगह इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, किंग कोहली 689 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए। 

शीर्ष 10 में सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज
पर्थ टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला कुछ खास नहीं चला। पहली पारी में उन्होंने 37 और दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाया। हालांकि, इससे उनकी रैंकिंग पोजीशन में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। वह 736 रेंटिंग प्वॉइंट्स के साथ छठे पायदान पर काबिज हैं। शीर्ष पंत और जायसवाल ही दो भारतीय बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

बुमराह का जलवा बरकरार
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है। वह 883 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके अलावा शीर्ष 10 में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कुल आठ विकेट चटकाए थे। वहीं, अश्विन को इस मैच में आराम मिला था। वह चौथे पायदान पर बने हुए हैं। दिग्गज स्पिनर रवींद्र जडेजा को एक स्थान का लाभ हुआ है और वह छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 794 अंक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें