फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय

Wed, 14 Jan 2026 02:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में विराट कोहली वनडे के शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इसका असर रैंकिंग में भी देखने मिला है।
विज्ञापन
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। रोहित तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मिचेल के बीच महज एक रैटिंग अंक का फासला है। कोहली 785 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मिचेल के 784 अंक हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

53 महीने बाद फिर नंबर एक बने विराट
कोहली 53 महीने बाद वनडे में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने पिछली चार पारियों में 135, 102, 65 और 93 रन बनाए हैं। कोहली की यह पारी न्यूजीलैंड के 300 रन के लक्ष्य को वडोदरा में सफलतापूर्वक पार करने में अहम साबित हुई थी।

2013 में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे कोहली
कोहली ने यह रैंकिंग पहली बार अक्तूबर 2013 में हासिल की थी और यह उनका 11वां अलग-मौका है जब वह नंबर-एक बने हैं। आज की तारीख तक, वे कुल 825 दिनों तक नंबर-एक पर रह चुके हैं, जो दुनिया में 10वां सबसे लंबा और किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

नंबर-1 रैंक पर सबसे ज्यादा दिन रहने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी दिन
विव रिचर्ड्स 2306
ब्रायन लारा 2079
माइकल बेवन 1361
बाबर आजम 1359
एबी डिविलियर्स 1356
डीन जोन्स 1161
कीथ फ्लेचर 1101
हाशिम अमला 1047
ग्रेग चैपल 998
विराट कोहली 825

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए थे 28000 रन
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए थे। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने न्यूजीलैंड के स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर जोरदार शॉट लगाकर हासिल की थी। इसके साथ ही कोहली सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। खास बात यह रही कि कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में कर दिखाया, जिससे वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

केएल राहुल एक स्थान ऊपर आए
वनडे रैंकिंग में अन्य भारतीयों की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल पांचवें और श्रेयस अय्यर 10वें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 11वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज पांच स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें