वनडे गेंदबाजों में तीक्षणा नंबर-एक
वहीं, गेंदबाजों में भी नया खिलाड़ी नंबर एक स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका के महेश तीक्षणा वनडे के नए नंबर-एक गेंदबाज बन गए हैं। उनके 680 रेटिंग अंक हैं। वहीं, तीक्षणा ने अफगानिस्तान के राशिद खान को पीछे छोड़ा। राशिद 669 अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। नामीबिया के बर्नार्ड स्कोल्ज 662 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के कुलदीप यादव एक स्थान के सुधार के साथ और 652 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष 10 में उनके अलावा मोहम्मद सिराज हैं, जो 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर लुढ़क गए हैं।