फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: मार्नस लाबुशेन बने टेस्ट में नंबर वन, जो रूट और विराट को हुआ नुकसान, जानें टी-20 का हाल

Wed, 22 Dec 2021 03:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को नई टेस्ट और टी-20 रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। जबकि इंग्लैंड के कप्तान रूट अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को नई टेस्ट और टी-20 रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में जो रूट को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। जबकि इंग्लैंड के कप्तान रूट अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को भी नुकसान उठाना पड़ा है। कोहली अब एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें पायदान पर खिसक गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेला था और कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 

विज्ञापन


टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है और स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और रोहित शर्मा क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में पैट कमिंस शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इनके अलावा शाहीन अफरीदी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। जबकि टिम साऊदी और जोस हेजलवुड क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को बड़ा फायदा हुआ है और वह चार स्थान के फायदे के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 


पुरुषों की टी-20 रैंकिग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ और वह 805 रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से डाविड मलान के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर के अलावा उनके साथी खिलाड़ी और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी एक स्थान के लाभ के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। टी-20 रैंकिंग में  केएल राहुल शीर्ष 10 में भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं और पांचवें नंबर पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें