फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में हरमनप्रीत कौर को फायदा, स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर

Tue, 11 Jul 2023 11:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीप्ति शर्मा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और उनके 733 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 788 अंक लेकर शीर्ष पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गईं। कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के पहले मैच में 35 गेंद में 54 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में चार स्थान के साथ मिला। 
विज्ञापन

शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्रा 784 अंक लेकर विराजमान हैं, जबकि उनके बाद बेथ मूनी (777 अंक, दूसरे), स्मृति मंधाना (728 अंक, तीसरे), सोफी डिवाइन (683 अंक, चौथे) और बेट्स (677 अंक, पांचवें) का नंबर आता है। वहीं, दीप्ति शर्मा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और उनके 733 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 788 अंक लेकर शीर्ष पर मौजूद हैं। 

गेंदबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली तुहुहु (दो स्थान के फायदे से छठे), न्यूजीलैंड की ही स्पिनर फरान जोन्स (तीन स्थान के फायदे से 16वें) और श्रीलंका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधानी (आठ स्थान के फायदे से 28वें) को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें