फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: बेन स्टोक्स बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट ऑलराउंडर, 14 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

Tue, 21 Jul 2020 02:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले बेन स्टोक्स अब दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं। मंगलवार को जारी हुई ICC की ताजा रैंकिंग में इस इंग्लिश उपकप्तान ने कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर को बेदखल कर यह मुकाम हासिल किया। साथ ही साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में भी उन्होंने कई भारतीयों को पछाड़ दिया। यह 29 वर्षीय खिलाड़ी अब बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी पोजिशन भी हासिल कर चुका है, ऐसा करने वाले वह एंड्रयू फ्लिंटॉफ (मई, 2006) के बाद पहले अंग्रेज बने हैं।

 

 

जैक्स कैलिस के बाद सर्वाधिक रेटिंग पॉइंट

विज्ञापन

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले बेन स्टोक्स, जेसन होल्डर से 54 रेटिंग पॉइंट पीछे चल रहे थे। मगर पहली पारी में बल्ले से 176 रन के साथ एक विकेट और दूसरी पारी में 78 रन बनाने के साथ-साथ दो शिकार करने वाले स्टोक्स अब 38 पॉइंट्स की लीड में पहुंच गए। यह इस ऑलराउंडर का दमदार खेल ही था कि पहला टेस्ट अपने नाम करने वाला वेस्टइंडीज टीम दूसरे मैच में घुटने के बल नजर आई और इंग्लैंड 113 रन की जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफल रहा। इस तरह स्टोक्स ने न सिर्फ होल्डर के 18 माह के शासनकाल को समाप्त कर दिया बल्कि 497 रेटिंग अंक भी हासिल किया जो जैक्स कैलिस (अप्रैल 2008 में 517) के बाद किसी भी टेस्ट ऑलराउंडर द्वारा सबसे अधिक है।


बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मिथ पहले और विराट दूसरे क्रम पर
बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ की बादशाहत बरकरार है। 911 पॉइंट वाले स्मिथ के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है, उनसे पास 886 रेटिंग पॉइंट है। तीसरे क्रम पर बेन स्टोक्स पहुंच गए। मार्नस लाबुशाने के भी स्टोक्स के बराबर 827 पॉइंट्स है फिर क्रमश: कीवी कप्तान केन विलियमसन (812), बाबर आजम (800), डेविड वार्नर (793), चेतेश्वर पुजारा (766), जो रूट (738) और दसवें पायदान पर अजिंक्य रहाणे (726) आते हैं।

विज्ञापन


कप्तान ने स्टोक्स को बताया 'मिस्टर इनक्रेडिबल’
कप्तान जो रूट का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में महान खिलाड़ी है और ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ बेन स्टोक्स के लिए कोई सीमा नहीं है। स्टोक्स की तुलना कार्टून सुपरहीरो ‘मिस्टर इनक्रेडिबल’ से करते हुए रूट ने कहा कि इस ऑलराउंडर की किसी भी स्थिति से सामंजस्य बैठाने की क्षमता उन्हें टीम के लिए बहूमूल्य बनाती है। रूट ने कहा, ‘वह मिस्टर इनक्रेडिबल है। वह संभवत: थोड़ा कार्टून चरित्र की तरह भी है। उसकी काया इसी तरह की है, लेकिन संभवत: अब वह अधिक छरहरा है। बेन स्थिति के अनुसार खेल सकता है- यह दर्शाता है कि वह हमारी टीम के लिए कितना उपयोगी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें