फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने पूर्व ऑलराउंडर जोगिंदर को सराहा, वर्दी पहनकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं जंग

Mon, 30 Mar 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोगिंदर शर्मा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए भारत के क्रिकेटर से पुलिस अधिकारी बने जोगिंदर शर्मा की प्रशंसा की। पाकिस्तान के खिलाफ 2007 विश्व टी-20 फाइनल के अंतिम ओवर में जीत दिलाने वाले जोगिंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) हैं। देश में कोविड-19 से निपटने के लिए इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है। वह इस कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को घर में रहने को कह रहे हैं और लॉकडाउन का पालन कराने में लगे हैं।

विज्ञापन




आईसीसी ने शनिवार को जोगिंदर की क्रिकेटर और पुलिस अधिकारी के तौर पर फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘क्रिकेट करिअर के बाद पुलिसकर्मी के तौर पर भारत के जोगिंदर शर्मा उनमें शामिल हैं जो वैश्विक स्वास्थ्य संकट में अपना योगदान दे रहे हैं।’ छत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने 2004 से 2007 के बीच चार वनडे और इतने ही टी-20 खेले थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह पुलिस सेवा से जुड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें