फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर बनीं वालंटियर, कोरोना के खिलाफ जंग में NHS से जुड़ीं

Mon, 30 Mar 2020 08:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Heather Knight
विज्ञापन

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट कोविड-19 महामारी के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे अभियान में स्वयंसेवक (वालंटियर) के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़ गई हैं। इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 101 एकदिवसीय और 74 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालीं 29 साल की नाइट दवाओं को पहुंचाने में मदद करने के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। ब्रिटेन में अब तब कोरोना वायरस के संक्रमण के 14,543 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


नाइट ने कहा, ‘मैं एनएचएस से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ी हूं क्योंकि मेरे पास काफी खाली समय है और मैं जितना संभव हो उतनी मदद करना चाहती हूं।’ नाइट की अगुवाई में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ब्रिटेन में लॉकडाउन लागू है और वह ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से अपने घर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें