फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने की बीसीसीआई की प्रशंसा

Tue, 05 Feb 2013 07:28 PM IST
कटक/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने महिला वर्ल्ड कप आयोजित करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रशंसा की है। ग्रुप ‘बी’ के अंतिम मैचों को देखने के लिए यहां आए रिचर्डसन ने कहा, ‘हम बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) और ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) के बहुत आभारी है जिन्होंने सभी मुश्किलों से पार पाते हुए महिला वर्ल्ड कप आयोजित किया।
विज्ञापन


यदि इस टूर्नामेंट को अंतिम समय पर किसी अन्य देश में स्थानांतरित करना पड़ता तो हमारे लिए काफी मुश्किल हो जाती। हम हमेशा से ही महिला वर्ल्ड कप भारत में आयोजित करना चाहते थे और हम स्थानीय संघों के आभारी है जिन्होंने इसे संभव बनाने में हमारी मदद की। हमारे लिए टीमों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। भारत में पाकिस्तान की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए और साथ ही अन्य सभी टीमों का भी बराबर ध्यान रखा गया।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें