कोरोना महामारी ने खेल जगत पूरी तरह ठप है। एक के बाद एक कई टूर्नामेंट रद्द हो गए। ओलंपिक जैसा इवेंट तक टल गया। 29 मार्च से शुरू होने वाले IPL पर भी संकट के बादल नजर आ रहे हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी उन सभी क्वालिफाइंग स्पर्धाओं को स्थगित कर दिया है, जो 30 जून से पहले होने वाली थीं।
आईसीसी हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा कि, 'खिलाड़ियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशंसकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता इन निर्णयों को लेते समय हमारी प्राथमिकता है। अब आगे की योजना बनाने से पहले विवेकपूर्ण निर्णय लेने का सही समय था
।'
ICC के इन इवेंट्स को किया गया रद्द
- पुरुष टी 20 विश्व कप क्वालिफायर
- मेन्स T20 विश्व कप सब-रीजनल क्वालिफायर
- मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2
- पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर
- मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2
- पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर
- पुरुष टी 20 विश्व कप क्वालिफायर B
- मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर B