फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा का खुलासा, बताया कोरोना के कहर के बावजूद कब और कैसे हो सकता है IPL?

Thu, 26 Mar 2020 11:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के लिए तब तक इंतजार किया जा सकता है जब तक कि देश कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट से पार नहीं पा लेता। इस महीने के शुरू में आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिन के ‘लॉकडाउन’ के कारण इस टी-20 टूर्नामेंट के 13वें सत्र के आयोजन की संभावना कम नजर आ रही है।

विज्ञापन


रोहित ने कहा, ‘हमें सबसे पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। पहले स्थिति बेहतर होनी चाहिए फिर हम आईपीएल के बारे में बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य होने दें। ’यह सलामी बल्लेबाज अपने साथी युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सवाल का जवाब दे रहा था। भारत में अब तक कोरोना वायरस के लगभग 700 मामले दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है।



विश्व स्तर पर इस महामारी के कारण 22 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत भर में बंद के कारण भारतीय महानगर भी सुनसान बने हुए हैं। रोहित ने कहा, ‘मैंने बंबई (मुंबई) को पहले ऐसे कभी नहीं देखा। क्रिकेटर होने के कारण हमें परिवार के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। कई दौरों पर जाना होता है। यह समय उनके साथ बिताने के लिए है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें