फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC POTM: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए भारत के ये तीन स्टार, इन खिलाड़ियों से है टक्कर

Wed, 05 Oct 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुने गए सभी क्रिकेटरों ने सितंबर महीने के दौरान वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, महिला क्रिकेटरों ने भी अलग-अलग टूर्नामेंट्स में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान, कैमरून ग्रीन और अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सितंबर महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमें पुरुष और महिला के तीन-तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें से एक-एक खिलाड़ी को वोटिंग के आधार पर अवॉर्ड दिया जाएगा। लिस्ट में अलग-अलग कैटेगरी में भारत के तीन स्टार खिलाड़ी हैं। पुरुषों में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नामित किया गया है। वहीं, महिलाओं में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को नामित किया गया है। 
विज्ञापन


IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका

ग्रीन, अक्षर और रिजवान का शानदार प्रदर्शन

आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुने गए सभी क्रिकेटरों ने महीने के दौरान वनडे और टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।

Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी को हुआ चिकनगुनिया, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

कैमरन ग्रीन का भारत के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन ने सितंबर में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए अपना पहला नॉमिनेशन प्राप्त किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में वह सिर्फ दो मैच में खेले थे। इसमें उन्होंने एक मैच में नाबाद 89 रन समेत कुल दो पारियों में 109.62 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जगह दी गई। इसमें भी ग्रीन ने अपना फॉर्म जारी रखा। वही तीन मैचों में 118 रन के साथ सीरीज के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। 
 

अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया को हराने में मदद की

अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, भारत के अक्षर पटेल भी पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं। सितंबर में अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 11.44 की औसत से कुल नौ विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.72 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अक्षर ने 17 रन देकर तीन विकेट, नागपुर में 13 रन देकर दो विकेट लिए और हैदराबाद में 33 रन देकर तीन विकेट लिए। 

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा?

रिजवान एशिया कप से खूब रन बना रहे

पाकिस्तान के रिजवान मौजूदा समय में टी20 के नंबर एक बैटर हैं। सितंबर महीना उनके लिए शानदार रहा था। उन्होंने एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी से काफी तारीफ हासिल की थी। टूर्नामेंट में उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। सीरीज में सितंबर में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों में उन्होंने 315 रन बनाए। पिछले महीने रिजवान ने कुल मिलाकर 10 मुकाबलों में 69.12 की औसत से 553 रन बनाए।

ये महिला क्रिकेटर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

Women's POTM Sep 2022

महिलाओं के पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों ने भी हाल फिलहाल में अलग-अलग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर में बांग्लादेश के सफल अभियान की स्टार रही निगार सुल्ताना को लिस्ट में शामिल किया गया है। निगार की कप्तानी में बांग्लादेश ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अपने जगह पक्की की।

हरमनप्रीत ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया

कप्तान हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की कप्तान और ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना नॉमिनेट होने वाले दो और खिलाड़ी हैं। दोनों को पहली बार इस अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन दोनों ने पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तो टीम इंडिया हार गई थी, लेकिन वनडे सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ निराशाजनक टी20 सीरीज के बाद हरमनप्रीत ने वनडे सीरीज में वापसी की। तीन वनडे मैचों में उन्होंने 221 की औसत से 221 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहीं। हरमन ने पहले मैच में नाबाद 74 रन और दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 1999 के बाद इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की।

IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप
विज्ञापन

स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, स्मृति मंधाना का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। उन्होंने टी20 और वनडे दोनों सीरीज में रन बनाए। स्मृति मंधाना ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 60.33 की औसत से 181 रन बनाए। वहीं, टी20 सीरीज में तीन मैचों में 55.50 की औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें