फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी को हुआ चिकनगुनिया, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Oct 2022 07:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वुडलैंड्स हॉस्पिटल के एमडी और सीईओ डॉ रूपाली बसु ने कहा कि डोना गांगुली चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली, बेटी सना और पत्नी डोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली चिकनगुनिया की बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि डोना को बुखार, जोड़ों में दर्द और चकत्ते की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा?
Trending Videos

वुडलैंड्स अस्पताल के एमडी और सीईओ डॉ रूपाली बसु ने कहा कि डोना गांगुली चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें तरल पदार्थों का सेवन कराया जा रहा है। डॉक्टर्स उनकी देखरेख में लगे हुए हैं। बसु ने कहा कि डॉक्टर्स की टीम डोना गांगुली के स्वास्थ्य की स्थिति पर कड़ी नजर रखी रही है।

IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप
विज्ञापन

कौन हैं डोना गांगुली?


डोना गांगुली एक भारतीय बंगाली ओडिसी डांसर हैं। उनका जन्म 22 अगस्त 1976 को कोलकाता में हुआ था। डोना ने अपने बचपन के दोस्त, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से 1997 में शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसलिए दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरेज की थी। हालांकि, बाद में दोनों के परिवार राजी हो गए और 1997 में ही औपचारिक शादी भी हुई थी। शादी के तीन साल बाद 2001 में दोनों को एक बेटी हुई। उसका नाम सना है। 

डोना गांगुली का एक डांस स्कूल चलाती हैं, जिसका नाम दीक्षा मंजरी है। इसका उद्घाटन सुर कोकिला लता मंगेशकर ने किया था। डांस के अलावा डोना के स्कूल में योगा, ड्रॉइंग, कराटे और स्विमिंग भी सिखाई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें