यह अवॉर्ड जीतने वाली दूसरी श्रीलंकाई खिलाड़ी बनीं हर्षिता
वहीं, दूसरी तरफ महिला पुरस्कार की दौड़ में हर्षिता ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट और गैबी लुईस की आयरलैंड की जोड़ी को पछाड़ा। आयरलैंड दौरे पर हर्षिता वनडे अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाली श्रीलंका की सिर्फ तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं थीं। बाएं हाथ की 26 वर्षीय बल्लेबाज हर्षिता ने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 169.66 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए जिसमें पहले मैच में 45 गेंद में नाबाद 86 रन की मैच विजयी पारी भी शामिल है। उन्होंने बेलफास्ट में तीन वनडे मैचों में 172 रन बनाए जिसमें दूसरे मैच में 105 रन की पारी भी शामिल है। हर्षिता आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनने वाली श्रीलंका की सिर्फ दूसरी क्रिकेटर हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू इस साल मई और जुलाई में दो बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।