फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने फेसबुक के साथ किया चार साल का करार, क्रिकेट फैंस को मिलेगा फायदा

Thu, 26 Sep 2019 09:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी/फेसबुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को फेसबुक के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत इस सोशल मीडिया साइट के पास भारतीय उपमहाद्वीप में आईसीसी वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए 'एक्सक्लूसिव डिजिटल कॉन्टेंट' अधिकार होंगे। फेसबुक काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच है, जिसमें 2023 तक पूरी दुनिया में मैच के बाद के रिकैप की पोस्ट भी होंगी। फेसबुक पर चार वर्षों तक डिजिटल कॉन्टेंट उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन




इसमें रिकैप के अलावा मैच के दौरान के अहम पलों का वीडियो फुटेज और फीचर कॉन्टेंट भी मौजूद होंगे। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, 'हम फेसबुक का वैश्विक क्रिकेट परिवार में स्वागत करके खुश हैं। जिसमें हमने कई वर्षों की साझेदारी की है। यह संयोजन हमारे खेल के भविष्य के लिए रोमांचित करने वाला होगा, क्योंकि इसमें दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों में से एक और दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें