फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC वन-डे रैंकिंग: विराट-रोहित शर्मा की बादशाहत बरकरार, रायुडू-चहल भी छा गए

Sat, 03 Nov 2018 12:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
icc odi ranking
विज्ञापन

आईसीसी ने शुक्रवार को ताजा वन-डे रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की ताजा वन-डे रैंकिंग में यदि बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा की बादशाहत बरकरार है। कप्तान विराट शीर्ष पर बने हैं, जबकि 'हिटमैन' रोहित शर्मा भी नंबर दो पायदान पर कब्जा जमाए बैठे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 4 पायदान का नुकसान हुआ है और वे नंबर 9 पर पहुच गए हैं। अगर गेंदबाजी की बात करें तो स्टार लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल युजवेंद्र चहल को भी 10 स्थान का फायदा हुआ है। इस वक्त वह इंग्लैंड के आदिल रशीद के साथ संयुक्त रूप से नंबर 8 पर काबिज हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए भारतीय कप्तान विराट कोहली 899 अंकों के साथ नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। विराट ने इसी सीरीज में सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं, रोहित शर्मा 871 अंकों के साथ नंबर दो पर काबिज हैं। रोहित के 871 रेटिंग अंक हैं, जो अब तक के उनके सर्वश्रेष्ठ अंक हैं।  

विज्ञापन

shikhar dhawan
वहीं, टॉप 10 में शिखर धवन भी शामिल हैं, लेकिन उन्हें 4 पायदान का नुकसान हुआ है और वे 767 अंकों के साथ नंबर 9 पर काबिज हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए नंबर चार अपनी किस्मत आजमा रहे अंबाती रायडू को 24 स्थानों का फायदा हुआ है और वे अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग 553 अंकों के साथ 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली की यदि बात बात करें तो वह साल 2018 में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 14 वन-डे मैचों में 1202 रन बनाए हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में भी कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने तीन शतकों की मदद से 453 रन बनाए।  

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने अपना नंबर-वन का स्थान बरकरार रखा है। वह अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग (841 अंकों) पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद जडेजा 16 अंको के फायदे के साथ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा ने पांच वन-डे मैचों की सीरीज में चार पारियों में कुल 7 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

indvwi
वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में काफी सुधार किया। होप 22 पायदान की छलांग से 25वें स्थान पर पहुंच गये जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज का दर्जा भी हासिल किया। 

हेटमायर ने 2016 में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेटविश्व कप खिताबी जीत में वेस्टइंडीज की कप्तानी संभाली थी। वह 259 रन से सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे जिससे वह 31 पायदान की छलांग से 26वें स्थान पर पहुंच गये। 

इंग्लैंड रैंकिंग में नंबर एक टीम है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम इंग्लैंड से पांच अंक से पिछड़ रही है लेकिन तीसरी रैंकिंग पर काबिज न्यूजीलैंड से नौ अंक आगे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें