आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सिंगापुर ने स्कॉटलैंड को दो रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगापुर ने छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी और मैच हार गई। सिंगापुर की तरफ से एस चंद्रमोहन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।
वहीं, दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने हांग कांग को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। हांग कांग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम दो विकेट खोकर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम की। आयरलैंड की तरफ से पीआर स्ट्रीलिंग ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इसके अलावा तीसरा मुकाबला नीदरलैंड्स और केन्या के बीच खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड्स ने केन्या को 30 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हु नीदरलैंड्स ने चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में केन्या ने आठ विकेट के खोकर 136 रन ही बना सकी।