फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू-मैसूर में आतंकी सेल सक्रिय, आतंकी गतिविधि बढ़ने का अलर्ट जारी

Sat, 19 Oct 2019 06:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि बंगलूरू और मैसूर में कुछ आतंकी स्लीपर सेल सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, तटीय कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी में इनकी गतिविधियां बढ़ी हैं।

विज्ञापन


बोम्मई ने कहा, एनआईए ने तटीय कर्नाटक और राज्य के कुछ भीतरी हिस्सों में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकियों की गतिविधियां बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

मंत्री ने कहा, राज्य में अवैध बांग्लादेशी शरणार्थियों की गतिविधियां भी बढ़ी है। उन्होंने कहा, एनआईए अलर्ट के बाद बांग्लादेश और मैसुरू पुलिस चौकन्नी हो गई है। बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर जांच तलाशी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों की सूचनाएं जुटाई जा रही है और उनका अध्ययन किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि बंगलूरू की विशेष एटीएस टीम पहली नवंबर से काम करने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें