फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Media Rights: वर्ल्ड कप समेत आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए अलग-अलग बंटे टीवी और डिजिटल के राइट्स, जानें

Tue, 30 Aug 2022 09:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समझौते के मुताबिक डिज्नी स्टार जी एंटरटेनमेंट को चार साल (2024-27) तक होने वाले सभी आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट्स के लिए टीवी राइट्स का लाइसेंस देगा। यानी अब 2024 से लेकर 2027 तक भारत में टीवी पर आईसीसी के सभी पुरुष टूर्नामेंट्स का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट करेगा।
विज्ञापन
आईसीसी टूर्नामेंट्स ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी एंटरटेनमेंट और डिज्नी स्टार के बीच मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है। यह समझौता भारत में वर्ल्ड कप समेत पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट्स के टीवी राइट्स के लिए था। इस समझौते के मुताबिक डिज्नी स्टार जी एंटरटेनमेंट को चार साल (2024-27) तक होने वाले सभी आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट्स के लिए टीवी राइट्स का लाइसेंस देगा। यानी अब 2024 से लेकर 2027 तक भारत में टीवी पर आईसीसी के सभी पुरुष टूर्नामेंट्स का प्रसारण जी एंटरटेनमेंट करेगा। वहीं, डिज्नी स्टार के पास डिजीटल (ओटीटी) के राइट्स होंगे। 
विज्ञापन

मंगलवार को जारी एक प्रेस रिलीज में डिज्नी स्टार और जी एंटरटेनमेंट ने बताया कि आईसीसी ने इस समझौते पर सहमति दे दी है। इससे पहले डिज्नी ने 26 अगस्त को 2024 से लेकर 2027 के चार साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भारतीय मार्केट के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार खरीदे थे। इसके लिए डिज्नी स्टार ने तीन बिलियन डॉलर की राशि चुकाई थी।
 

डिज्नी ने 2027 के अंत तक पुरुषों और महिला क्रिकेट के वैश्विक आयोजनों के टीवी और डिजिटल अधिकार हासिल किए थे। हालांकि, अब पुरुषों का टीवी पर प्रसारण जी एंटरटेनमेंट करेगा। 2024 से लेकर 2027 तक आईसीसी के चार पुरुष इवेंट्स होने हैं। इनमें दो टी-20 विश्व कप (2024 और 2026), 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2027 में वनडे विश्व कप होना है।
विज्ञापन

जी एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका ने कहा कि 2027 तक आईसीसी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट्स के आयोजनों के लिए वन-स्टॉप टेलीविजन डेस्टिनेशन के रूप में जी अपने दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा। इसके लिए जी एडवरटाइजर्स की मदद करेगा और अपने नेटवर्क की ताकत का लाभ उठाएगा। आईसीसी और डिज्नी स्टार के साथ हम काम करने के लिए तत्पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें