आईसीसी के सीईओ ने क्या कहा?
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, 'आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव होते हैं। टी20 विश्व कप बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक है, जहां हर पल खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यादगार बन जाता है। यह आधिकारिक गीत उसी भावना को संगीत के जरिये दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश है।'