फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है मुकाबला!

Wed, 16 Oct 2019 08:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला कराने का प्लान बना रही है। भारत-पाक जब भी आमने-सामने होते हैं, तो क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होता है। इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब आईसीसी की योजना है कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के बीच एक वार्म अप मैच कराया जाए।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक 2020 आईसीसी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान की टीमों को अलग अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम जहां ग्रुप बी में है तो पाकिस्तान को ग्रुप ए में जगह दी गई है।

टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर 2020 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला इसी दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें