फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग के दोषी पाए गए हांगकांग के अहमद बंधु, ICC ने लगाया आजीवन प्रतिबंध

Tue, 27 Aug 2019 09:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इरफान अहमद - फोटो : social media
विज्ञापन

हांगकांग के क्रिकेटर इरफान अहमद और नदीम अहमद को मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनके साथी खिलाड़ी हसीब अमजद पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है। सुनवाई के दौरान आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ट्राइब्यूनल ने साक्ष्य सुने जिनमें बताया गया कि तीनों खिलाड़ियों ने मैच फिक्स किए या मैच फिक्स करने की साजिश की। इसके अलावा दो साल की अवधि में फिक्सरों द्वारा संपर्क किए जाने की सूचना भी नहीं दी।

विज्ञापन


आईसीसी महाप्रबंधक (एसीयू) एलेक्स मार्श ने कहा, ‘लंबी और पेचीदा जांच के बाद पाया गया कि इस दौरान अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने मैच प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास किया। दोनों अहमद भाइयों ने दूसरों को भी भ्रष्ट बनाने की कोशिश की। मुख्य आरोप स्कॉटलैंड और कनाडा के खिलाफ मैचों को लेकर है जिसमें उन्होंने कुछ खास ओवर फिक्स किए।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें