सूर्यकुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की थी एकजुटता
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, 'मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे।'