फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार श्रीलंकाई गेंदबाज को आईसीसी ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता में पाया दोषी

Thu, 19 Nov 2020 06:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nuwan zoysa
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैच फिक्सिंग के आरोपों में पहले से ही निलंबन का सामना कर रहे जोयसा को स्वतंत्र पंचाट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया है। 

विज्ञापन


जोयसा पर नवंबर 2018 में आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप तय किए गए थे। इसके बाद जोयसा ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब उन्हें सभी आरोपों का दोषी पाया गया है। आईसीसी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जोयसा निलंबित रहेंगे और उनकी सजा की घोषणा बाद में की जाएगी।

जोयसा को यूएई में एक टी-20 लीग के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण मई 2019 में अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था। श्रीलंका की ओर से 30 टेस्ट और 95 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जोयसा को सितंबर 2015 में श्रीलंका का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वह श्रीलंका क्रिकेट के हाई परफोर्मेंस केंद्र में काम करते थे जिससे उन्हें मौजूदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के संपर्क में आने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें