फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards 2022: भारत की रेणुका बनीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, पिछले साल झटके थे 40 विकेट

Wed, 25 Jan 2023 06:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वनडे में रेणुका ने 14.88 की औसत से 18 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 का रहा था। वहीं, टी20 में रेणुका ने 23.95 की औसत से 22 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा था।
विज्ञापन
रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आईसीसी ने महिलाओं में साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। यानी पिछले साल की वह सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं। रेणुका ने पिछले साल वनडे और टी20 मिलाकर कुल 29 मैचों में 40 विकेट झटके थे। रेणुका हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

पिछले साल वनडे और टी20 में रेणुका का प्रदर्शन

वनडे में रेणुका ने 14.88 की औसत से 18 विकेट झटके थे। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.62 का रहा था। वहीं, टी20 में रेणुका ने 23.95 की औसत से 22 विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.50 का रहा था।

रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
26 वर्षीय रेणुका सिंह पिछले साल टीम इंडिया की सबसे बड़ी स्टार बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपनी स्विंग से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। रेणुका ने अपनी गेंदबाजी से दोनों फॉर्मेट में महान झूलन गोस्वामी की कमी महसूस नहीं होने दी। वनडे में कुल 18 में से आठ विकेट तो रेणुका ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में लिए, जबकि सात विकेट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में झटके। 

भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज

रेणुका ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपनी स्विंग से हैरान कर दिया। इस दौरान उन्होंने आठ विकेट लिए थे। इसके अलावा रेणुका ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों टूर्नामेंट को मिलाकर उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 5.21 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए। गेंद को आउट और इन दोनों प्रकार की स्विंग कराने में सक्षम रेणुका आने वाले वर्षों में भारत की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक के रूप में सामने आई हैं।

यादगार प्रदर्शन

रेणुका सिंह - फोटो : BCCI Women/Twitter
रेणुका ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के पहले मुकाबले में 18 रन देकर चार विकेट झटके थे। इनमें ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज एलिसा हीली, कप्तान मेग लेनिंग, बेथ मूनी और ताहिला मैक्ग्रा के विकेट शामिल हैं। रेणुका ने इस मैच में कुल 16 डॉट बॉल डाले थे। उनकी वजह से एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 रन पर चार विकेट हो गया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 154 रन के लक्ष्य को बाद में हासिल कर लिया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भी रेणुका का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। फाइनल में एकबार फिर सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम थी। इस मैच में रेणुका ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके थे। हालांकि, फाइनल में भी भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल महिला एशिया कप में रेणुका ने छह मैचो में छह विकेट झटके थे। 

मार्को यानसेन पुरुषों में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर



दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन को पुरुषों में इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। यानसेन ने पिछले साल टेस्ट में 19.02 की औसत से 36 विकेट लिए थे। साथ ही 21.27 की औसत से 234 रन बनाए थे। इसके अलावा वनडे में दो विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक विकेट लिए थे।
विज्ञापन

यानसेन की टक्कर भारत के अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और न्यूजीलैंड के फिन एलेन से थी। यानसेन ने 2021 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने के बाद अगले साल यानी 2022 में विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने टेस्ट में 13.50 की औसत से 14 विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड दौरे पर यानसेन ने नौ विकेट लिए। इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी कहर बरपाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें