फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इन 10 स्टेडियमों में सुनाई देगी विश्व कप की गूंज, यहां होगा उद्घाटन मैच 

Sun, 26 May 2019 08:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : icc
विश्व कप के शुरू होने में महज चंद दिन का समय बचा है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को विश्व के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। अपना तीसरा विश्व कप जीतने का मिशन लेकर इंग्लैंड पहुंची भारतीय टीम विराट कोहली की अगुआई में पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इससे पहले 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच उद्घाटन मुकाबला लंदन द ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व कप 2019 का मुकाबला किन-किन मैदानों पर खेला जाएगा?
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया
भारतीय टीम 1983 और 2011 में आईसीसी विश्व कप जीत चुकी है और इस बार उसकी गिनती मेजबान इंग्लैंड और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रबल दावेदारों में की जा रही है। प्रतिद्वंद्वी टीमों की निगाहें हालांकि भारतीय कप्तान पर टिकी होंगी जो 50 ओवर के क्रिकेट के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर एक बल्लेबाज हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में चौथा क्रम महत्वपूर्ण है और केनिंगटन ओवल में होने वाले इस मैच में उत्सुकता इस बात को लेकर रहेगी कि इस क्रम पर लोकेश राहुल या विजय शंकर में से किसे आजमाया जाता है। भारत का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है और इसमें किसी प्रयोग की गुंजाइश कम ही नजर आती है।

खास बातेंः

4 of 5
क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : icc
संस्करण 12वां
कुल टीम: 10 
खिलाड़ी: 150
शहर: 10
मैदान: 11
मैच: 48
दिन: 46
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मैदानों पर खेला जाएगा विश्व कप 2019

5 of 5
वर्ल्ड कप 2019 - फोटो : social media
 

मैदान

शहर

एजबेस्टन बर्मिंघम
ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड बिस्टल
सोपिया गॉर्डन, कार्डिफ
रिवरसाइड ग्राउंड चेस्टर-ली-स्ट्रीट
लीड्स हेडिंग्ले
लॉर्ड्स लंदन
द ओवल लंदन
ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर
ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम
रोज बाउल साउथम्पटन
काउंटी ग्राउंड टॉटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें