फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को हरा अंकतालिका में शीर्ष पर रहना चाहेगा भारत, कब-कहां-कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Sat, 06 Jul 2019 06:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 का 44वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को लीड्स में खेला जाएगा। विराट कोहली की टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अंतिम ग्रुप मैच में जीत के साथ शीर्ष पर रहना चाहेगी। 

विज्ञापन


मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। भारतीय टीम को आठ मैचों में छह में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) बारिश के कारण धुल गया था।

अंकतालिका में टीम इंडिया 13 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। श्रीलंका की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लगभग दरवाजें बंद हो चुके हैं। वह भारत के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। इस समय श्रीलंकाई टीम अंकतालिका में पांच अंकों के साथ आठवें पायदान पर है। आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
विज्ञापन

 

Trending Videos

मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच विश्व कप का 44वां मैच 06 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा।
 
 

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

 

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
 
 
विज्ञापन

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें