दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज और भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को लेकर ICC का किया ट्वीट अब उनपर भारी पड़ता नजर आ रहा है। ICC ने एशेज 2019 के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले इंग्लिंश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की तुलना सचिन तेंदुलकर से कर दी।
दरअसल, विश्व कप 2019 के दौरान आईसीसी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर फाइनल की जीत के हीरो बेन स्टोक्स को सम्मानित कर रहे हैं। उस फोटो के कैप्शन में आईसीसी ने सचिन को दुनिया का सर्वकालिक महान बल्लेबाज बताया था।
किया गया एक ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, हमने पहले ही कहा था। जो ट्वीट किया गया है उसमें सचिन और बेन स्टोक्स साथ नजर आ रहे हैं और लिखा है सर्वकालिक महान क्रिकेटर। अब इस मैच के बाद एशेज में स्टोक्स के प्रदर्शन को लेकर आईसीसी ने वही पुरानी फोटो फिर से शेयर कर दी। और स्टोक्स को सचिन की तरह सर्वकालिक महान क्रिकेट बताया गया।
यह पहला मौका नहीं है जब आईसीसी ने ऐसा कुछ किया हो, विश्व कप के दौरान की गई गलती को उन्होंने फिर दोहराया है। आईसीसी की इस हरकत पर फैंस काफी गुस्से में हैं।
नीचे देखिए फैंस के गुस्से भरे ट्वीट