फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी से क्या हुई चूक जिस पर मचा बवाल? विराट कोहली की वनडे रैंकिंग से जुड़ा है मामला, अब किया सुधार

Fri, 16 Jan 2026 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने विराट कोहली के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रहने के दिनों को लेकर गलत आंकड़ा साझा किया, जिसे फैंस ने पकड़ लिया। बाद में आईसीसी ने गलती सुधारी, जिससे कोहली अब सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली के शानदार फॉर्म ने उन्हें करीब पांच साल बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बना दिया है। 37 वर्षीय कोहली ने अपने हालिया छह मैचों में पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं। हालांकि, आईसीसी से एक बड़ी गलती हो गई। खेल की वैश्विक संस्था की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक पोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि कोहली अपने करियर में कुल 825 दिन नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रहे हैं। 
विज्ञापन

आईसीसी से हुई बड़ी चूक
इस आंकड़े के आधार पर उन्हें सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वां स्थान दिया गया। आईसीसी का यह दावा सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल गलत लगा। कई फैंस ने पुराने आईसीसी रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए बताया कि विराट कोहली वास्तव में 1,547 दिन तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं।

प्रशंसकों की मांग के बाद हुआ सुधार
गलती उजागर होने के बाद आईसीसी को अपनी पोस्ट हटानी पड़ी और बाद में सही आंकड़ा जारी किया गया। संशोधित जानकारी के अनुसार, कोहली अब सबसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ गरजा कोहली का बल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में सक्रिय हैं। इसके बावजूद उन्होंने वनडे और घरेलू लिस्ट-ए क्रिकेट में हालिया मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दो शानदार शतक लगाए। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी शतक जड़ा। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी से की, जिससे भारत को पहले मैच में जीत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें