दूसरे वनडे में महंगे साबित हुए थे कुलदीप
दूसरे वनडे में भारत के लिए सबसे महंगे कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव साबित हुए थे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने कुलदीप ना तो नियंत्रण बना सके और ना ही विकेट लेने का खतरा पैदा कर सके। इस मैच में शतक लगाने वाले डेरिल मिचेल ने उनकी गेंदों पर आसानी से रन बटोरे। कुलदीप की लेंथ और लाइन दोनों पर हमला किया गया, जिसमें विशेष रूप से मिचेल ने अपने पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए गेंद के टर्न को बेअसर किया और बीच के ओवरों में भारतीय रणनीति को नाकाम कर दिया। कीवी बल्लेबाजों ने कुलदीप की गेंदों को बहुत प्रभावी ढंग से स्वीप किया। यह रणनीति उनके लिए टेस्ट मैचों में भी कारगर साबित हुई थी। भारत के स्पिनर बल्लेबाजों पर लगातार दबाव नहीं बना पाए। इसके विपरीत न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया।